रवि, अप्रैल 5, 2026

होली पर्व को लेकर सीएम योगी सचेत, राज्य में बिना अनुमति के नही होगा कोई भी आयोजन

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़त ने राज्य सरकार की नींदे उड़ा दी है। कोरोना की महामारी के मध्य में होली का पर्व सभी राज्यों के लिए चुनौती से भरी है।
वहीं इसी बीच आज उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के पर्व को देखते हुए राज्य में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं मनाने के आदेश दिये हैं। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पर्व व त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई जुलूस तथा कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं। इन आयोजनों में हाई रिस्क कैटेगरी जैसे 10 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों, 60 साल से अधिक के वृद्ध और एक से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इनमें शामिल होने से बचाया जाए। अनुमति के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट पर इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे। कोविड-19 की जांच और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभावी ढंग से की जाए। सीएम योगी ने कोरोना से बचाव व इलाज की प्रभावी व्यवस्था रखी जाने के निर्देश भी दिये हैं। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में लगातार जागरूक किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News