मंगल, अप्रैल 14, 2026

COVID19: Night Curfew In Lucknow amid surge in COVID cases

कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़त को देखते हुए लखनऊ में लगाया गया एक सप्ताह के लिए नाइट कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण की संख्या को देखते हुए आज यानी 8 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इस आदेश के बाद अब आज रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। साथ साथ जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बुधवार को 6023 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 40 मरीजों की इस से मौत हुई है। फिल्हाल राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31987 हो गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News