मंगल, अप्रैल 14, 2026

COVID19: Maharashtra CM Uddhav Thackeray Govt Issues ‘Break The Chain’ Guidelines

Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray is set to enter the Legislative Council unopposed

” ब्रेक द चैन” के साथ बुधवार रात से शुरू होंगी महाराष्ट्र में कोरोना के खिलाफ जंग

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रात राज्य की जनता को संबोधित करते हुए मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपने संबोधन में बताया की कल बुधवार की रात आठ बजे से पूरे राज्य में धारा 144 लागू हो जाएगी। सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी। रात 8 बजे से धारा 144 लागू हो जाएगी। इस दौरान राज्य में कई कड़ी पाबंदियां लगाए जाएंगे लेकिन लोकल ट्रेन और बस सेवा केवल आवश्यक सेवाओं के लिए चलेगी। पेट्रोल पंप, सेबी से संबंधित वित्तीय संस्थान और निर्माण कार्य चालू रहेंगे। होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे लेकिन होम डिलीवरी की अनुमति होगी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह लॉकडाउन नहीं है, लेकिन इसकी सख्ती लॉकडाउन जैसी ही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बुधवार रात 8 बजे से ब्रेक द चेन अभियान की शुरूआत होगी। 15 दिनों तक सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह के आवागमन पर पाबंदी रहेगी।

क्या हैं उद्धव ठाकरे सरकार के अहम फैसले:

  • बुधवार से पूरे राज्य में धारा 144 लागू होगी, आने-जाने पर पाबंदी
  • राशन कार्ड धारकों को तीन महीने तक दिया जाएगा मुफ्त राशन
  • लोकल ट्रेन और बस सेवा केवल आवश्यक सेवाओं के लिए होगी
  • बैंकिंग और ई-कॉमर्स सेवाएं जारी रहेंगी, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे
  • आर्थिक मदद के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का पैकेज
  • 12 लाख मजदूरों को 1500 रुपये की आर्थित सहायता दी जाएगी
  • राज्य के रिक्शा चालकों को 1500 रुपये नकद सहायता मिलेगी
  • आदिवासियों को 2000 रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला
  • प्रदेश के पंजीकृत फेरीवालों को भी आर्थित मदद देगी सरकार
  • शिव भोजन थाली के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा

वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम अपने स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को लगातार बेहतर कर रहे हैं लेकिन इस समय इस पर काफी दबाव है। राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन, बेड की कमी है इसके साथ ही रेमडेसिविर की मांग में भी तेजी आई है। ठाकरे ने स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगने के साथ सेवानिवृत्त हो चुके चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा है मैं प्रधानमंत्री से बात करूंगा और उसने अनुरोध करूंगा कि आस-पास के राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायु सेना की सहायता मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क मार्ग से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है लेकिन वर्तमान हालात में संसाधन कम पड़ गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा संकट के इस समय में हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है और इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News