कर्नाटक में 1 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, ऑडिटोरियम, पार्क खुलने को तैयार

कर्नाटक में कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे धीरे कमजोर पड़ने लगी है, जिसे के बाद अब राज्य में लगाई जाने वाली प्रतिबंधों में ढील दिए जा रहे हैं। जिसके बाद अब राज्य में 1अक्तूबर से सभी सिनेमाघर, ऑडिटोरियम, पार्क समेत अन्य सार्वजनिक जगहों को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोल दिया जाएगा। इससे पहले अभी तक राज्य में आधी क्षमता के साथ यहां पर सिनेमा हाल और आडिटोरियम को खोलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने से सिनेमा हॉल और ऑडिटोरियम खोलने को कहा गया है।
राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इस दौरान कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना अनिवार्य होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












