हिमाचल सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक बढ़ाया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों को 14 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ हीं राज्य में अभी बस सेवाएं को दोबारा शुरू करने को लेकर फैसला नहीं लिया गया है,इस लिए अभी बसें नहीं चलेंगी। वहीं राज्य में फिल्हाल सप्ताह में पांच दिन दो बजे तक सभी दुकानें पहले की ही तरह खुलेंगी।
बता दें प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज सुबह ही होने वाली थी, लेकिन मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के कारण इसे शाम तक टाल दिया गया था। मंत्रिमंडल की बैठक में यह भी निर्णय लिया कि अस्पतालों से घर लौटे कोविड-19 रोगियों के लिए टेलीफोन पर परामर्श सुनिश्चित किया जाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












