DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

COVID19: Covishield gets UK nod, No quarantine in UK for Indians fully vaccinated with Covishield

Covid-19 vaccine India

ब्रिटेन ने बदला अपना फैसला, 11 अक्तूबर से कोविशील्ड ले चुके भारतीयों को नहीं रहना होगा क्वारंटीन में

Covid-19 vaccine India
Covishield gets UK nod, No quarantine in UK for Indians fully vaccinated with Covishield

कोरोना वैक्सीन की मान्यता को लेकर आखिरकार ब्रिटेन ने अपना फैसला बदल दिया है। भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्स एलिस ने यह कहते हुए वीडियो जारी किया है कि भारत में कोविशील्ड की दोनों डोज ले चुके किसी भी भारतीय यात्री को 11 अक्तूबर से उनके देश में क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। ब्रिटेन सरकार ने लेकर नए नियम तैयार कर लिए हैं। नियम 11 अक्तूबर से लागू कर दिए जाएंगे। कोविशील्ड या ब्रिटेन में मान्यता प्राप्त वैक्सीन के सभी डोज ले चुके भारतीयों यात्रियों को यूके में सिर्फ वैक्सीन सर्टिफिकेट ही दिखाना होगा।

बता दें की कुछ दिनों पहले हीं ब्रिटेन ने डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त भारत की कोविशील्ड की दोनों खुराक लेने के बावजूद ब्रिटेन आने वाले भारतीयों के लिए 10 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन करने का नियम लागू किया था। भारत ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए इस नियम में ढील देने अन्यथा जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन ब्रिटेन ने इसे अनसुना कर दिया। आखिरकार भारत ने भी ब्रिटिश नागरिकों के लिए भी उसी दिन से सख्त नियम लागू करने का निर्णय ले लिया और जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत पहुंचने वाले ब्रिटिश नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन आवश्यक कर दिया था।  

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News