सोम, अप्रैल 13, 2026

COVID19: Central Govt to provide 500 railway isolation coaches to Delhi

Union Home Minister, Amit Shah to Hold first Virtual Rally in Bihar

केंद्र सरकार का निर्णय, दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए दिए जाएंगे 500 रेलवे कोच…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में बैठक के बाद यह कहा है कि ‘दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तर की कमी को देखते हुए मोदी सरकार दिल्ली को 500 रेलवे कोच मुहैया कराएगी।
इन रेलवे कोचों से न सिर्फ दिल्ली में 8,000 बिस्तर बढ़ेंगे बल्कि यह कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लैस होंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

आपको बता दें कि इससे पहले भी रेलवे में 204 आइसोलेशन कोच तैयार किया था जो कोरोना संक्रमितों के लिए कई राज्यों में तैनात किए गए थे।

गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11:00 बजे कोरोना की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में राजधानी में बिगड़ते हालात को किस तरह काबू की जाए और इससे कैसे निपटा जाए इस पर चर्चा कि जाएगी।

इससे पहले बीते रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री और राज्यपाल,और दिल्ली के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की थी। गृह मंत्री लगातार दिल्ली के हालातों का जायजा ले रहें है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News