
दिल्ली में अचानक फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नई रणनीति बनाई है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे, जहां यह तय किया किया गया है कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग, ट्रेसिंग तथा ट्रीटमेंट की सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।
https://platform.twitter.com/widgets.jsChaired meeting to review Covid-19 situation in Delhi with Hon’ble CM, Delhi @ArvindKejriwal, Dy CM @msisodia, Min (Health) @SatyendarJain, Min (Rev) @kgahlot, CS, Dr V K Paul, Member, NITI Aayog, Dr Randeep Guleria, Director AIIMS, DG ICMR & other experts & senior officers. pic.twitter.com/Zo9082UMDg
— LG Delhi (@LtGovDelhi) September 2, 2020
साथ ही राजधानी में अब जल्द ही टेस्टिंग ऑन डिमांड की सुविधा और एक हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किया जाएगा। यानी अब कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर कॉल करके टेस्ट की बुकिंग कर अपने घर पर जांच की सुविधा का लाभ ले सकेगा। पहले चरण में टेस्टिंग ऑन डिमांड सुविधा का लाभ बुजुर्गों, महिलाओं तथा बच्चों को दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली डीडीएमए की बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों को औपचारिकताएं पूरी करने और और एसओपी बनाने के लिए कहा है। वहीं इस हेल्पलाइन नंबर के जरिये लोग नजदीकी जांच केंद्र में भी टेस्ट के लिए बुकिंग करवा सकेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












