DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Covid-19 tax imposed on liquor in Uttarakhand – दिल्ली सरकार की राह पर उत्तराखंड सरकार ने भी बढ़ाई शराब पर टैक्स….

दिल्ली सरकार की राह पर उत्तराखंड सरकार ने भी बढ़ाई शराब पर टैक्स….

उत्तराखंड में भी अब शराब के शौकीनों को अब नया झटका लगा है,दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी शराब पर टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया है।उत्तराखंड में  त्रिवेंद्र सरकार ने दिल्ली और यूपी की राह चलते हुए शराब पर कोविड 19 टैक्स लगाने की घोषणा की है।

आज गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।हालांकि उत्तराखंड सरकार ने इसे हेल्थ केयर टैक्स नाम दिया है।
कैबिनेट फैसले के अनुसार अब देशी शराब की एमआरपी पर प्रति बोटल बीस रुपए का इजाफा कर दिया गया है वहीं इम्पोर्टेड शराब की बोतल पर साढे चार सौ रुपए की बढोत्तरी की गई है और विदेशी शराब पर बीस से दो सौ रुपए प्रति बोटल का इजाफा किया  गया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News