DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Covid 19 में बिहारी मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने की दो टूक…

लॉक डाउन का उलंघन करने पर राबड़ी देवी समेत तेजस्वी यादव पर एफआईआर दर्ज

Covid 19 में बिहारी मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने की दो टूक…


तेजस्वी यादव ने कहा कर्नाटक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कर रहें हैं बिहार और यूपी के प्रवासियों के साथ अन्याय।
भाजपा सरकार कर रही है हर तरफ अपनी मनमर्जी….


पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की कर्नाटक की भाजपा सरकार अप्रवासी बिहारी कामगारों के मानवाधिकारों और महामारी के दौर में ज़बरदस्ती रोकने और बंधक बनाने का हुक्म जारी नहीं कर सकती। इस तरह की बिहारी भाईयों को बंधुआ मजदूर  या गुलाम मानने की भाजपाई सरकार की कोई भी हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कर्नाटक सरकार जल्द से जल्द इस पर काम करना शुरू करे….

तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार और बिहार सरकार जहां तीनों जगह भाजपा की सरकार है। वहाँ से जो मज़दूर बिहार आना चाहते है उनके लिए नियमित ट्रेनों का संचालन करें। मैं पूरे बिहार की ओर से कर्नाटक सरकार को संदेश भेजने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से अनुरोध करता हूँ।

कर्नाटक सरकार मुश्किल घड़ी में नहीं दे रही गरीबों का साथ…..

इस मुश्किल की घड़ी में पूँजीपतियों ने विगत 40 दिनों तक इन ग़रीब मज़दूरों को अपने हाल पर छोड़ अमानवीय व्यवहार किया। ना ही उन्हें वेतन, ना आवासीय किराया और ना ही राशन तक मुहैया कराया जा रहा है। कर्नाटक सरकार ने उन्हें बोझ समझा और अब व्यापार और उत्पादन शुरू करने के लिए उन्हें घर वापस जाने से रोका जा रहा है। जो अप्रवासी मज़दूर भाई आना चाहता है उसे बिहार सरकार अविलंब लेकर आएँ। कर्नाटक की भाजपाई सरकार बिहारियों को अपना दास ना समझें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News