बुध, फ़रवरी 25, 2026

Counting of votes for Himachal, Gujarat, Mainpuri, 6 Assembly seats begins

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव की मतगणना शुरू, पांच राज्यों के उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे

Counting of votes for Himachal, Gujarat, Mainpuri, 6 Assembly seats begins
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के बाद आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में गुजरात में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। बीजेपी के सामने जहां गुजरात और हिमाचल के अपना किला बचाने की चुनौती है, तो कांग्रेस ने चुनाव में दोनों राज्यों की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए पूरी कोशिश लगाई। वहीं, आप के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है। मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल हैै। रामपुर सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है। गुजरात में 182 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स यानी डाक मत पत्रों की गिनती की गई। इनके रुझानों में भाजपा 112 सीटों पर, कांग्रेस 37 पर आगे है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी एंट्री की है। यह 3 सीट पर आगे चल रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में से कांग्रेस ने 22 पर बढ़त बना ली है।

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading