देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है।
अमित शाह की ओर से बुलाई गई बैठक में दिल्ली में किस तरह कोरोना की महामारी पर रोक लगाए जाए उसकी चर्चा की गई केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को पूरी तरह से आश्वासन दिया है कि केंद्र हरसंभव उनके मदद के लिए तैयार है।
इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया समेत गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थें।
https://platform.twitter.com/widgets.jsदेश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है।
— Amit Shah (@AmitShah) June 14, 2020
आज स्वास्थ्य मंत्री @drharshvardhan, @LTGovDelhi और मुख्यमंत्री @arvindkejriwal व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली की जनता की सुरक्षा व इस संक्रमण को रोकने के लिए कई महत्तवपूर्ण निर्णय लिए।
https://platform.twitter.com/widgets.jsदिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तुरंत 500 रेल्वे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया है।
— Amit Shah (@AmitShah) June 14, 2020
इन रेलवे कोच से न सिर्फ दिल्ली में 8000 बेड बढ़ेंगे बल्कि यह कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लेस होंगे।
https://platform.twitter.com/widgets.jsदिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढाकर दो गुना किया जायेगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जायेगा।
— Amit Shah (@AmitShah) June 14, 2020
साथ ही कुछ दिन के बाद कन्टेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
वहीं अब अमित शाह के दूसरी बैठक शाम 5:00 बजे दिल्ली में कोरोना के वर्तमान हालात को लेकर एक दिन में लगातार दूसरी बैठक करेंगे, जिसमें दिल्ली नगर निगम के सभी मेयर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल भी शामिल होंगे।
दिल्ली में आज होगी कोविड19 की समीक्षा बैठक…
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए इसकी समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली के उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ आज सुबह 11 बजे बैठक होगी।
इस बैठक में एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
https://platform.twitter.com/widgets.jsUnion Home Minister, Shri @AmitShah along with Union Health Minister @drharshvardhan will hold a meeting with mayors of municipal corporations of Delhi tomorrow, 14th June at 5 pm to review preparations with regard to COVID-19.
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) June 13, 2020
आपको बता दें कि इस महामारी के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में लगभग 38000 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या हो चुकी है वहीं 1200 से ऊपर लोगों की जान कोरोना की वजह से जा चुकी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












