
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से लिखे गए पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में कई जगहों पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही हुई। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं।
'भारत जोड़ो यात्रा' जब दिल्ली में दाखिल हुई तो राहुल गांधी जी के साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई।
— Congress (@INCIndia) December 28, 2022
सबूत के तौर पर यह वीडियो देख सकते हैं।
हमारी मोदी सरकार से मांग है कि अब यह यात्रा संवेदनशील इलाकों की ओर बढ़ रही है तो यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। pic.twitter.com/0lk6CgRDuO
क्या है वेणुगोपाल की चिट्ठी में ?
कांग्रेस नेता ने कहा- “भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में 24 दिसंबर को पहुंचने के बाद यात्रा की सुरक्षा में कई बार छेड़छाड़ हुई है। दिल्ली पुलिस कई मौकों पर यात्रा में बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने और राहुल गांधी, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली है, के आसपास सुरक्षा घेरा बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है। यह स्थिति इतनी गंभीर है कि राहुल गांधी के साथ चल रहे यात्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आसपास घेरा बनाना पड़ता है। जबकि इसी दौरान दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।”

वेणुगोपाल ने चिट्ठी में आगे कहा, “इतना ही नहीं भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वालों को परेशान करने और बड़ी हस्तियों को हिस्सा न लेने देने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) यात्रा में शामिल होने वाले कई लोगों से पूछताछ कर रहा है। हमने 23 दिसंबर को हरियाणा को सोहना पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें हरियाणा राज्य खुफिया विभाग के एक शरारती तत्व के भारत जोड़ो यात्रा के कंटेनर में अवैध तरीके से घुसने की बात कही गई थी।”
भारत जोड़ो यात्रा एक यज्ञ है और यज्ञ में व्यवधान डालने वालों को राक्षस कहा जाता है। हम आगाह कर रहे हैं कि बाज़ आइए, यज्ञ तो पूरा होकर रहेगा।
— Congress (@INCIndia) December 28, 2022
यात्रा अब संवेदनशील इलाकों में जा रही है, ऐसे में हमारी मोदी सरकार से मांग है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
: @Pawankhera जी pic.twitter.com/weytCDFaYH
23 दिसंबर को यात्रा के कैंप साइट में कंटेनर में कुछ लोग घुस गए। जब हमने पूछताछ की तो वो भागने लगे, हमारी सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ा।
— Congress (@INCIndia) December 28, 2022
इसे लेकर हमने शिकायत दर्ज की है। 23 दिसंबर से आज 28 दिसंबर हो चुका है, लेकिन इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया।
– @vbwalia जी pic.twitter.com/e86S58Qy7W
चिट्ठी में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा देश में शांति और भाईचारे के लिए निकाली जा रही है। केंद्र सरकार को इसमें बदले की राजनीति नहीं करनी चाहिए और कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पर जोर देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के दो प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पहले ही देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 25 मई 2013 को जीरमघाटी हमले में कांग्रेस का एक पूरा नेतृत्व नक्सल हमले में खत्म हो चुका है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












