सोम, अप्रैल 13, 2026

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस यूपी जोड़ो यात्रा निकालेगी, 20 दिसंबर से होगी शुरू

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पर फोकस करने में जुट गई है। किसी को ध्यान में रखते हुए अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ निकालने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 दिसंबर से शुरू होने वाली “उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा” के लिए शुक्रवार को 36 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस ने यूपी जोड़ो यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा की सफलता के लिए पांच समितियों का गठन भी किया गया है। इनमें मीडिया प्रबंधन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है।

Congress to start ‘UP Jodo Yatra’ from December 20 amidst Upcoming Lok Sabha Elections 2024

20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हो रही यात्रा के लिए जिला प्रभारी भी बनाए गए हैं। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में हर जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान लोगों के मुद्दों के जानने की कोशिश की जाएगी और इसके साथ कांग्रेस की रणनीति के बारे में लोगों को समझाया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और पार्टी की बात को उनके सामने रखेंगे। कांग्रेस नेता अजय राय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाजवादी पार्टी व अन्य सहयोगी दलों से भी शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है, वह भी शामिल हो सकते हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश दीक्षित की अध्यक्षता वाली इस समिति में अन्य लोगों के अलावा मनोज यादव और पंखुड़ी पाठक भी शामिल हैं। जुलूस, जिसे परिवर्तन यात्रा भी कहा जा रहा है, यह 20 दिसंबर को पश्चिम यूपी के सहारनपुर जिले से शुरू होगा, और मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और फिर सीतापुर को कवर करेगा। यात्रा 20 दिनों तक चलने की उम्मीद है और 10 जनवरी को समाप्त होगी। हर जिले में जिला प्रभारी बनाए गए हैं। इसमें सहारनपुर के प्रभारी प्रदीप जैन आदित्य, मुजफ्फरनगर के अहमद हमीद, बिजनौर के इमरान मसूद, अमरोहा के प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुर्दाबाद के संजय कपूर, रामपुर के हाज़िम कुरैशी, बरेली के राजकुमार रावत, शाहजहांपुर के जफर अली नकवी, लखीमपुर के राकेश राठौर, सीतापुर के रवि वर्मा और लखनऊ के इंदल रावत को प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News