सोम, अप्रैल 13, 2026

कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी, सपा ने उतारे अपने सभी 9 उम्मीदवार

Congress Party to Skip UP Assembly By-Elections, SP Fields All 9 Candidates
Congress Party to Skip UP Assembly By-Elections, SP Fields All 9 Candidates

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से कांग्रेस पार्टी दूर रहेगी। समाजवादी पार्टी में अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। राज्य के पार्टी प्रभारी अविनाश पांडे ने गुरुवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस उपचुनाव में INDIA गठबंधन का समर्थन करेगी। इसके बाद सपा ने गाजियाबाद और खैर सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। 7 सीटों पर सपा पहले ही प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी थी। दरअसल, सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई। कांग्रेस पहले ही पांच सीटों की अपनी मांग पर अड़ी थी लेकिन समाजवादी पार्टी की ओर से केवल दो सीटें ऑफर की गईं। कांग्रेस को उम्मीद से बहुत कम सीटें मिलीं। ऐसे में पार्टी को लगता है कि सिर्फ दो सीट पर चुनाव लड़कर कोई फायदा नहीं है। वहीं कांग्रेस इंडिया गठबंधन की एकता और बीजेपी से मजबूती के साथ लड़ने का भी संदेश देना चाहती। लिहाजा पार्टी चुनाव तो नहीं लड़ेगी लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। अखिलेश यादव ने कहा, ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। बता दें कि यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश के एलान के बाद गुरुवार सुबह भाजपा ने तंज कसा। प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा- इंडी गठबंधन खंड-खंड हो गया। यूपी में हाथ का पंजा एक बार फिर खाली रह गया। कांग्रेस हाथ मलती रह गई। सपा ने कांग्रेस को धोबी पछाड़ दांव दिया है। भाजपा का ‘कांग्रेस मुक्त’ नारा सपा साकार कर रही है। कांग्रेस अपनी दुर्दशा के लिए खुद जिम्मेदार है। अखिलेश ने मध्य प्रदेश और हरियाणा विधानसभा चुनाव का बदला ले लिया है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News