DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष की कर दी तैनाती, इस नेता को दी कमान

Congress names its Uttarakhand state unit chief, CLP leader
Congress names its Uttarakhand state unit chief, CLP leader
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती शुरू कर दी है। ‌शनिवार को हाईकमान ने पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह बराड़ को नया पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। आज कांग्रेस पार्टी ने करण महारा को उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ‌बता दें कि विधानसभा चुनाव में हारने के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया था तभी से यह पद खाली था। विधायक दल का नेता के रूप में यशपाल आर्य की नियुक्ति की है, जबकि विधायक दल के उपनेता भुवन चंद कापड़ी होंगे। बता दें कि कापड़ी ने खटीमा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने करण महारा और यशपाल आर्य की नियुक्ति की जानकारी दी है। बता दें कि करण महारा इस बार रानीखेत विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन उनको भाजपा के प्रमोद नैनवाल ने हरा दिया था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में महारा ने भाजपा के अजय भट्ट को हराकर विधायक बने थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News