सोम, अप्रैल 13, 2026

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी ने ऐनमौके पर अपना नामांकन वापस लिया, भाजपा में हुए शामिल

Congress candidate from Indore withdrew his nomination at the last moment, joined BJP

लोकसभा चुनाव के दौरान आज एक और नाटकीय फैसला देखने को मिला। मध्य प्रदेश की इंदौर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा जॉइन कर ली । इंदौर में चौथे चरण यानी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन फॉर्म वापस लेने का सिलसिला जारी था। इस बीच सोमवार की सुबह कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम अचानक कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने नामांकन फॉर्म वापस ले लिया। वहीं बम के इस फैसले के बाद इंदौर से कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन फार्म में बताई गई संपत्ति का मूल्य लगभग 56 करोड रुपए था, तो वहीं परिवार के नाम जो संपत्ति है, साथ ही परिवार के नाम जो संपत्ति है, वह इससे अलग है। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला उनके साथ थे। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News