शुक्र, अप्रैल 3, 2026

CNG price hiked across Delhi-NCR | CHECK revised rates

दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, नई दरें लागू

CNG price hiked across Delhi-NCR | CHECK revised rates
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

साल के जाते-जाते महंगाई की मार एक बार फिर से आम जनता पर भारी पड़ने वाली है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से सीएनजी की कीमतों में 95 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद अब दिल्ली में अब यह 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी।
यह नये बदलाव नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हुआ है। नई दरें आज शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गया है।

नई कीमतों के लागू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि गुरुग्राम में यह 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। दिल्ली और गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में लगभग आठ रुपये का अंतर है।

अक्टूबर में भी बढ़ा था सीएनजी का दाम
बता दें कि इससे पहले 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया था। आईजीएल के अनुसार 8 अक्तूबर को सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये किलोग्राम हो गई थी जो पहले 75.61 रुपये किलोग्राम थी।

अब फिर सीएनजी के दाम के बढ़ते ही इसका असर आम लोगों की जेब पर तुरंत पड़ सकता है। ओला-उबर जैसी टैक्सी सर्विस भी ज्यादा चार्ज कर सकती हैं। वहीं जो लोग रोज ऑटो से सफर करते हैं उन्हें भी अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News