उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से मची तबाही, 15 मजदूर मलबे में दबे

उत्तराखंड के चमोली जिले में आज सुबह 6 बजे बादल फटने की घटना से तबाही मच गई है। जिले के नारायणबगड़ में बादल फटने से सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए। वहीं मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया है।

बरसाती नाले के सैलाब से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के किनारे बीआरओ के मजदूरों के करीब 10 से 15 टेंट मलबे में दब गए। जब मलबा आया मजदूर अपने टेंट के अंदर थे। लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
बता दें की सभी मजदूर नेपाल और झारखंड के रहने वाले हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












