दिल्ली पुलिस ने 10 मानव तस्करों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 10 मानव तस्करों को रंगे हाथो पकड़ा है। उन तस्करों के पास से 14 बच्चों को छुड़ाया गया है। यह घटना सात सितंबर की है जब एक गिरोह 14 बच्चों की तस्करी कर रहा था,जिनमें सभी बच्चे 12-14 साल के आयु के हैं।
गिरोह के सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और छुड़ाए गए बच्चों को लाजपत नगर के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
छुड़ाए गए बच्चे बिहार के विभिन्न हिस्सों से लाए गए थे और इन्हें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की कई फैक्टरियों में मजदूरी करवाने के लिए ले जाए जा रहे थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












