छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा अब घर से दे सकेंगे विद्यार्थी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीजीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
शिक्षा बोर्ड के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्रों को अपने संबंधित केंद्रों से प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त होंगी और प्रश्न पत्र प्राप्त होने के 05 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी।
छात्रों को चुने गए विषयों के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 1 जून से 5 जून तक मिलेंगी और उन्हें पांच दिनों के अंदर हस्तलिखित उत्तर पुस्तिका जमा करनी होगी।यदि कोई छात्र निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा करने में असमर्थ है, तो उसे परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करते समय छात्रों को अपनी उपस्थिति भी दर्ज करनी होगी।
बता दे कि राज्य सरकार ने कोरोना के तीसरी लहर में बच्चों को प्रभावित होने से बचाने के लिए एतिहात बरतते हुए ऐसा फैसला किया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












