
फाइनल मैच का आयोजन रात्रि में किया गया जिसमें एक बेहद रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण मैच में छपरा ने मंझौली की टीम को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया
बिहार के जहानाबाद में स्वामी सहजानंद स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा वॉलीबॉल के पूर्व खिलाड़ी स्वर्गीय नवल किशोर सिंह के स्मृति में स्थानीय गाँधी में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज सेमीफइनल और फाइनल सहित कुल 7 मैच खेले गए। आज हुए सेमीफाइनल मैच में छपरा ने गया को तथा मंझौली ने देहनी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन रात्रि में किया गया जिसमें एक बेहद रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण मैच में छपरा ने मंझौली की टीम को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
Join Our WhatsApp Group to get regular Update
इसके पूर्व कल शुरू हुए स्वर्गीय नवल किशोर सिंह टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों के बीच हुए नॉकआउट मुकाबल हुआ जिसके बाद कुल 8 टीमों ने लीग के दूसरे चरण के लिये क्वालीफाई किया। आज हुए क्वाटर फाइनल मुकाबले में छपरा, मंझौली, देहनी एवं गया कि टीमों ने आने विरोधियों को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में छपरा ने गया को तथा मंझौली ने देहनी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन रात्रि में किया गया जिसमें एक बेहद रोमांचक एवं संघर्ष पूर्ण मैच में छपरा ने मंझौली की टीम को 3-2 (24-19, 21-24 , 24-19, 22-24, 24-22) से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31000 रुपये की ईनाम राशि एवं उपविजेता टीम को 15000 रुपये की ईनाम राशि, के साथ-साथ एक चमचमाती हुई ट्रॉफी भी दी गयी। इस टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जिलें की टीमों के साथ-साथ अन्य राज्यों की टीमों ने भी हिस्सा लिया।
वही इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला के बाद वॉलीबॉल की बेगूसराय एवं छपरा महिला टीमों के बीच भी प्रदर्शनी मैच आयोजन किया गया, जिसमे छपरा की टीम विजयी हुई। इस टूर्नामेंट का दर्शकों ने खूब जमकर लुफ्त उठाया पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के अनुमंडलाधिकारी मनोज कुमार, जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस, बिहार हैंडबाल के जॉइंट सेक्रेटरी आलोक कुमार ,विपुल कुमार बेंकटेश उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को अवसर मिलता है एवं युवाओं का खेल के प्रति रुचि बढ़ता है। निरंजन केशब प्रिंस ने कहा जहानाबाद में इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है,और जहानाबाद के लिए यह पहला मौका है जब रात्रि में मैच हो रहे है और उसमें में लड़कियाँ खेल रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
















