सोम, अप्रैल 13, 2026

आंध्र प्रदेश में जीत के बाद चंद्रबाबू नायडू ने दिया संशय पर विराम, एनडीए की साथ हीं रहेगी तेलगु देशम पार्टी

Chandrababu Naidu Puts Speculation to Rest After Victory in Andhra Pradesh, Telugu Desam Party to Remain with NDA

आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने बंपर जीत दर्ज की है। एनडीए के साथ लड़े चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने आंध्र प्रदेश में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भी 300 के आंकड़े से चूक गया। तब से ही अटकलें लगाई जाने लगीं कि तेदेपा और जदयू से ‘INDIA’ के घटक दल बात करेंगे और उन्हें अपने साथ आने के लिए मनाएंगे।

इस बीच तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है कि वो अपना पाला बदल सकते हैं। चंद्रबाबू नायडू ने साफ कह दिया है कि आप हमेशा खबरें चाहते हैं। मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम NDA में हैं, मैं NDA की बैठक में जा रहा हूं। चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली जाने से पहले यह मेरी पहली प्रेस वार्ता है। मैं मतदाताओं के समर्थन से बहुत खुश हूं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आम बात है। इतिहास में कई राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को बाहर कर दिया गया है। यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। यहां तक कि विदेशों से भी मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के लिए अपने गृहनगर लौट आए हैं।

Chandrababu Naidu Puts Speculation to Rest After Victory in Andhra Pradesh, Telugu Desam Party to Remain with NDA

नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है। 55.38% वोट पड़े हैं। टीडीपी को 45% और YSRCP को 39% वोट मिले। कई टीडीपी कार्यकर्ताओं की रातों की नींद उड़ गई है और उन्हें प्रताड़ित किया गया है। यहां तक कि राज्य में मीडिया को भी बाधित किया गया और मीडिया हाउसों पर सीआईडी मामले दर्ज किए गए।

आंध्र के चुनावी नतीजे:

बता दें कि आंध्र प्रदेश में तेदेपा, भाजपा और जन सेना पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। उनके गठबंधन ने यहां कुल 175 सीटों में से 164 पर जीत हासिल की। इनमें तेदेपा को 135, भाजपा को आठ और जनसेना को 21 सीटें मिलीं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में तेदेपा ने 16, भाजपा ने तीन और जनसेना ने दो लोकसभा सीटें भी जीतीं है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News