चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के तीनों पदों पर जीत हासिल की। जानें वोटिंग और नतीजों का पूरा ब्यौरा।
Chandigarh Mayor Election 2026: BJP Wins Mayor, Deputy Mayor, and Senior Deputy Mayor
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को आज अपना नया मेयर मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर निर्वाचित हुए हैं। आज आयोजित मेयर चुनाव की प्रक्रिया के तहत नगर निगम के सभी पार्षद सदन में पहुंचे जहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
गुरुवार को 11 बजे मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई।
AAP को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले
बता दें कि बीजेपी के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्हें 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 11 और कांग्रेस के खाते में 7 वोट आए। सबसे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने वोट डाले। कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत गब्बी के समर्थन में 7 वोट मिले, जिनमें 6 पार्षदों के वोट शामिल रहे, जबकि सातवां वोट सांसद मनीष तिवारी का बताया गया। वहीं, बीजेपी की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार सौरव जोशी को कुल 18 वोट पड़े। बहुमत हासिल करने के साथ ही सौरव जोशी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की।
तीनों पदों पर बीजेपी का कब्जा
चंडीगढ़ को एक सशक्त, विकासशील और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर के रूप में श्री सौरभ जोशी जी के चयन से शहर के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रगति, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होंगे। श्री सौरभ जोशी जी को… pic.twitter.com/kOPzkgfkBw
— BJP Chandigarh (@BJP4Chandigarh) January 29, 2026
वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भी बीजेपी का कब्जा हो गया है। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी से जसमनप्रीत सिंह ने जबकि डिप्टी मेयर के पद पर सुमन शर्मा ने जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2026, BJP मेयर जीत, सौरव जोशी मेयर, चंडीगढ़ नगर निगम, AAP और कांग्रेस वोट, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













