
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 21 मई। उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और साथ ही बता 7 बजे सुबह से शुरू होकर शाम 5 पांच बजे तक चलने वाले वोटिंग को लेकर अपनी ओर से हरी झंडी भी दे दी है जिसके बाद अलग अलग राजनीति पार्टीयां अपनी फील्डिंग करना शुरू कर दी है। इस सीट पर कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को कैडिडेंट के तौर पर उतारा है। वहीं बीजेपी की बात करें तो इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उम्मीदवार बनाया गया है जो इसी साल मार्च में संपन्न हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार गए थे। कांग्रस इस उपचुनाव में दो बार तो बीजेपी तीन बार जीत चुकी है।
चंपावत उपचुनाव में खुद सीएम धामी की साख दांव पर लगी हुई है
कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, संगठन महामंत्री विजय सारस्वत सहित विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी सहित अपने कार्यकर्ताओं को चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए लगा रखा है। हरीश रावत 23 मई को गोल्ज्यू देवता की शरण में जाकर अपनी प्रत्याशी की जीत की कामना करेंगे। वही भाजपा भी अपनी सीएम की शाख को बचाने के लिए पूरे जी जान से लगी हुई है।
इसी सिलसिले में खुद सीएम नहीं चाहते कि विधानसभा चुनाव में जो गलतियां हुई उसे दोहराया जाए। चंपावत की जनता को साधने के लिए उन्होंने इसकी शुरुवात दिल्ली से की है। दिल्ली भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित एक बैठक में आज सीएम धामी और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट दिल्ली में रह रहे चंपावत के लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे। दिल्ली में भी उत्तराखंड की एक भारी संख्या रहती है जिनका उत्तराखंड के चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
इसी बीच कांग्रेस ने चंपावत के जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी की शिकायत मुख्य सचिव डॉक्टर एसएस संधू से की है। कांग्रेस का आरोप है कि जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के खिलाफ कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के तहत कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि डीएम बीजेपी के प्रवक्ता के तौर पर बयान देते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












