रवि, अप्रैल 12, 2026

Jharkhand Floor Test: झारखंड में सीएम चंपई सोरेन ने विश्वासमत हासिल किया, हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, कहा- मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल

Champai Soren's led Jharkhand government wins floor test; 47 MLAs vote in favour of CM Champai

झारखंड विधानसभा में सोमवार को झामुमो ने अपना बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम चंपई सोरेन की ओर से विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। 82 सदस्यीय विधानसभा में गांडेय विधानसभा सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र के कारण खाली है। जबकि जेएमएम रामदास सोरेन और बीजेपी के इंद्रजीत महतो विधानसभा नहीं पहुंच गए। घाटशिला के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन किडनी की समस्या के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाजरत हैं। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले।

Champai Soren’s led Jharkhand government wins floor test; 47 MLAs vote in favour of CM Champai

इससे पहले विधानसभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्यपाल पर बड़ा आरोप लगाया। हेमंत आज रांची विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान बोल रहे थे। पीएमएलए कोर्ट की तरफ से चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के लिए विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दिए जाने के बाद झारखंड विधानसभा में बोलते हुए, हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को भारत के लोकतंत्र में काला अध्याय बताया। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा। विधानसभा में अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी की रात काली रात रही। देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। 31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का या पूर्व मुख्यमंत्री का या किसी भी व्यक्ति के साथ राजभवन के अंदर गिरफ्तारी हुई है। मेरे संज्ञान में नहीं है कि ऐसा पहले कभी हुआ है। हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसी घटना मेरे संज्ञान में नहीं हैं।

Former CM Hemant Soren Speaking before Confidence Voting in Jharkhand Assembly

आरोप लगाया कि मुझे लगता है कि इस घटना को अंजाम देने में राजभवन भी शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस बौद्धिक क्षमता भले ही बीजेपी की तरह सही गलत की समझ हर इंसान भी रखता है, और हर जानवर भी रखता है। बड़ी सुनियोजित तरीके से 2022 से पटकथा लिखी जा रही थी। 31 जनवरी को पकवान पकने की कोशिश बड़े सुनियोजित तरीके से अपनी गिरफ्त में लिया है।हेमंत सोरेन ने कहा कि आभास था, इनके अंदर छुपी कुंठा पहले ही बयान करती थी। लेकिन हमने हार नहीं मानी है। इनको लगता है कि मुझे जेल की सलाखों के अंदर डालकर अपने मंसूबे में सफल हो जाएंगे। यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा गांधी टोपी नहीं पहनते थे। जो अरबों रुपये का गबन कर विदेशों में बैठे हैं वह बेगुनाह हैं। 8.50 एकड़ जमीन हेमंत सोरेन के नाम पर है। मैं आंसू नहीं बहाउंगा, सही समय के लिए बचाकर रखूंगा। एक-एक सवालों का जवाब, षड़यंत्र का जवाब बड़े माकूल तरीके से दिया जाएगा। वहीं विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन को फंसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को उस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसका कोई खाता-बही नहीं हैं। जबकि बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही का ईडी ने 7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News