मंगल, अप्रैल 14, 2026

झारखंड का सियासी उठा-पटक अंतिम पड़ाव में, चंपई सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, हेमंत सोरेन मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई भी होगी

Champai Soren To Take Oath As Jharkhand Chief Minister Today
Champai Soren To Take Oath As Jharkhand Chief Minister Today
Champai Soren To Take Oath As Jharkhand Chief Minister Today

झारखंड में कई दिनों से चला आ रहा सियासी घटनाक्रम आज अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में आखिरकार नई सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है। जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरन (Champai Soren) ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत कर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। झारखंड में अब चंपई सोरेन सरकार होगी। वे शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्य के 12वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने मुलाकात के बाद कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने भी हमें आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। फिलहाल हमने रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने कहा कि हमारे समर्थन में 43 विधायक हैं। हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा ‘गठबंधन’ बहुत मजबूत है। चंपई के साथ राज्यपाल से मिलने जाने वाले नेताओं में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता, भाकपा-माले विधायक विनोद सिंह और विधायक प्रदीप यादव शामिल थे। वहीं आज सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट भी रहेंगी। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट लेकर पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में ईडी द्वारा की गयी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के लिए गुरुवार को तीन न्यायाधीशों की एक विशेष पीठ का गठन किया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ जेल में बंद झामुमो नेता की याचिका पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई करेगी। कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी है। यह पूछे जाने पर कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे, ठाकुर ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के राज्य में प्रवेश करने से पहले शुक्रवार को दोपहर तक शपथ ले ली जाए।”

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News