
बिहार का कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन अब राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की कमान संभालेंगे। मंगलवार को केंद्र सरकार ने उनको एनएसजी का महानिदेशक के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। श्रीनिवासन 1992 बैच के बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्रीनिवासन इस समय बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के निदेशक हैं।



कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त 2027 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक होगी।एनएसजी महानिदेशक का पद नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का नया प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद से रिक्त था। नलिन प्रभात को इस वर्ष अप्रैल में 31 अगस्त, 2028 (उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि) तक के कार्यकाल के लिए एनएसजी प्रमुख नियुक्त किया गया था। केंद्र सरकार ने एनएसजी के वर्तमान महानिदेशक के रूप में नलिन प्रभात के कार्यकाल को कम कर दिया था। उन्हें अंतर कैडर ट्रांसफर देकर आंध्र प्रदेश कैडर से केंद्र शासित प्रदेश कैडर में शामिल कर लिया, जिसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर भेज दिया गया। 55 वर्षीय आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को उग्रवाद विरोधी अभियानों का अनुभव है। उन्होंने पहले आंध्र प्रदेश में अति विशिष्ट नक्सल विरोधी इकाई का नेतृत्व किया है। जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनकी नियुक्ति विशेष मानी जा रही है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












