सोम, अप्रैल 13, 2026

10 महीने में ही पूर्व विधायक इमरान मसूद को मायावती ने बसपा से बाहर निकाला, कांग्रेस में फिर जाने की अटकलें

BSP expels former UP MLA Imran Masood after he praises Rahul Gandhi
BSP expels former UP MLA Imran Masood after he praises Rahul Gandhi

यह भी पढ़े

10 महीने पहले अक्टूबर 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल होने वाले यूपी के सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद को मायावती ने एक झटके में ही मंगलवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ‌पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इमरान मसूद पिछले साल समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। कुछ दिन पहले बसपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई थी जिसमें इमरान मसूद नहीं शामिल हुए। बताया गया कि उन्‍हें बैठक में बुलाया ही नहीं गया था। मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती के आदेश के बाद इमरान के निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया। बता दें कि कांग्रेस छोड़कर पहले सपा और फिर बसपा में शामिल हुए इमरान के अब फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। बता दें कि पिछले दिनों इमरान ने कहा था कि प्रियंका गांधी से मेरे रिश्‍ते बहुत अच्‍छे रहे हैं। राहुल गांधी को मैं बहुत नेक दिल वाला इंसान मानता हूं। वहीं इमरान ने अभी निष्कासन को लेकर सिर्फ इतना ही कहा है कि वह सलाह लेने के बाद आगे का फैसला करेंगे। सपा से पहले इमरान मसूद कांग्रेस पार्टी में थे। साल 2014 में उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ बयान भी दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। वहीं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कांग्रेस में रहते हुए बसपा को पार्टी की बजाय लुटेरों का गिरोह बताया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल भी हुआ था, जिसमें वे कह रहे थे कि बसपा को वह पार्टी नहीं मानते, बसपा पैसे लूटने वालों का गिरोह है, जिसमें पैसे लेकर टिकट दिया जाता है। इमरान मसूद ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जनवरी में पाला बदला था। तब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। तब उन्होंने कहा था कि राज्य में सीधा मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच है, इसलिए वह समाजवादी पार्टी में जा रहे हैं। लेकिन ये दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चली। अक्टूबर 2022 में मसूद ने सपा का साथ छोड़कर बहुजन समाज पार्टी को जॉइन कर लिया । लेकिन अब एक साल से भी कम वक्त में मसूद को बसपा से निकाल दिया गया है।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News