बुध, फ़रवरी 25, 2026

ब्रिटेन से आई महिला के साथ उसके सोशल मीडिया दोस्त ने किया रेप

British Woman Raped by Social Media Friend After Being Lured to Delhi

British Woman Raped by Social Media Friend After Being Lured to Delhi


राजधानी दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला के साथ रेप की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के महिपालपुर में स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Friendship on Instagram Led to a Crime

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ब्रिटिश महिला की आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसी दोस्ती के बाद पीड़िता आरोपी से मिलने दिल्ली आई थी। जिसके बाद आरोपी दोस्त को लेकर होटल गया था। महिला इंग्लैंड की रहने वाली है और वो कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी।

बताया गया कि पीड़िता की कैलाश नामक एक लड़के से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। महाराष्ट्र, गोवा घूमने आई ब्रिटिश महिला ने कैलाश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और पीड़िता को दिल्ली आने के लिए कहा।


Rape at a Mahipalpur Hotel

महिपालपुर स्थित होटल में रेप

जिसके बाद पीड़िता मंगलवार शाम को दिल्ली आई। वो महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी। पीड़िता के बुलाने पर कैलाश अपने एक दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंचा था। जहां शराब के नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


British High Commission Notified

ब्रिटिश हाईकमीशन को दी गई सूचना

पीड़िता ने बुधवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने वसंतकुंज नॉर्थ इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी ब्रिटिश हाईकमीशन को भी दी है।


Accused Used Google Translate to Communicate

गूगल ट्रांसलेट के जरिए पीड़िता से बात करता था आरोपी

इस मामले में दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का प्रोफाइल काफी लो है। वह पीड़िता से बात करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुटी है।


यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

✅ British Woman Assault in Delhi
✅ Social Media Friendship Gone Wrong
✅ Crime in Delhi Hotels
✅ British High Commission in India
✅ Delhi Police Latest Updates

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading