ब्रिक्स देशों के एनएसए की आज होगी अहम बैठक

राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए आज ब्रिक्स देशों के बीच सुरक्षा सलाहकारों की वर्चुअल बैठक होगी। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी हिस्सा लेंगे साथ ही चीनी सुरक्षा सलाहकार यांज जिएची भी इस वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने वाले देश ब्राज़िल, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका हैं। ब्रिक्स देशों के बीच एनएसए की 10 बैठक रूस की अध्यक्षता में किए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। रूस वर्तमान में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।
आपको बता दें कि रूस की तरफ से आयोजित बहुपक्षीय बैठकों में भारत और चीन के शीर्ष नेताओं के बीच यह इस महीने की चौथी बैठक होगी। इससे पहले, ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग और उसके बाद मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन के दौरान रक्षा मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच बैठक हुई थी जिसमें चीन और भारत के सुरक्षा सलाहकार आमने सामने आए हैं।
https://platform.twitter.com/widgets.jsOn 17 September, the Russian Chairmanship will hold the 10th Meeting of #BRICS National Security Advisors. The meeting agenda comprises of challenges and threats to global, regional and national security in today’s world ➡️ https://t.co/mQAgNNwPyk pic.twitter.com/CfWttfn4EQ
— Russia in India (@RusEmbIndia) September 16, 2020
क्या है ब्रिक्स (BRICS) :
ब्रिक्स आगे बढ़ती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ है जिसमें भाग लेने वाले राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्हीं देशों के अंग्रेज़ी में नाम के पहले अक्षर B, R, I, C , S से मिलकर इस समूह का नाम रखा गया है। इसकी स्थापना 2009 में हुई थी और उस समय इस में दक्षिण अफ्रीका सामिल नहीं था। तब इसका नाम” ब्रिक” जाना जाता था, लेकिन 2010 में इस संगठन में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किया गया और फिर यह समूह ब्रिक्स समूह बन गए। यह समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था, बाजार, सुरक्षा,एवं कई अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर काम करती है जिस से आपस के देशों को मजबूती मिल सके
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












