रूस में वैक्सिन का पहला डोज राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को मिला…
कोरोना की पहली वैक्सीन रूस ने तैयार कर ली है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया है। इस की जानकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया को दी है और बताया है कि यह दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि इस वैक्सीन को रूस की राजधानी मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। आज रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की Gam-Covid-Vac Lyo वैक्सीन को सफल करार दिया और इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज बनाई जाएगी।
व्लादिमीर पुतिन ने बताया था कि उनकी बेटी को कोरोना संक्रमण हुआ और उसे ये नई वैक्सीन दी गई है। वैक्सीन देने के कुछ देर बाद उसका तापमान बढ़ा लेकिन अब वो पहले से ठीक और स्वस्थ है। रूस के अधिकारियों के अनुसार इस वैक्सीन की डोज मेडिकल अधिकारियों, अध्यापकों और दूसरे लोग जिन्हें ज्यादा खतरा हो सकता है, को दी जाएगी। और अब अगर रूस की वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मंजूरी मिल जाती है तो यह दुनियाभर के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












