कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला दिल्ली में रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लगाया गया नाइट कर्फ्यू
राजधानी दिल्ली में 30 अप्रैल तक लगाया गया नाइट कर्फ्यू, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक होगी रोक
राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों और नये स्ट्रेंनों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने आज यानी 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इस दौरान अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान उन मेडिकल सेवाओं से जुडे लोगों को छूट दी जा सकती है।
इस दौरान दिल्ली सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार यातायात पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। सार्वजनिक वाहनों जैसे बस, ऑटो, टैक्सी को तय समय के बाद उन्हीं लोगों को लाने और ले जाने की इजातत होगी जिन्हें इस दौरान छूट प्रदान की गई है।
इसके अलावा राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास बनवाना होगा जिसके बाद वो अपनी सेवाएं जारी रख सकते हैं। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाने जाना चाहता है तो उसे छूट मिलेगी लेकिन इसके लिए ई-पास लेना होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












