DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

M S Dhoni announces retirement from International Cricket, Continues to play IPL

M S Dhoni announces retirement from international cricket…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक लिया सन्यास।

M S Dhoni announces retirement from international cricket...
M S Dhoni announces retirement from international cricket…
//www.instagram.com/embed.js

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है। उन्होंने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चार मिनट सात सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनके क्रिकेट जीवनकाल की झलक नज़र आ रही है और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए। उन्होंने अपने फैंस को उनके समर्थन एवं प्यार के लिए शुक्रिया कहा।

महानतम कप्तान

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।उन्होंने अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भारतीय टीम को जितवाई।धोनी टीम इंडिया के एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की इन तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम को सबसे कामयाब टीमों की फेहरिस्त तक पहुंचाया है।

धोनी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन वह मौन थे। अब जब आईपीएल के लिए वह चेन्नै कैंप में शामिल होने पहुंचे तो उन्होंने अपने फैसले का ऐलान कर दिया।

2014 में लिया टेस्ट क्रिकेट से सन्यास

धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बीते कई दिनों से इस विकेटकीपर बल्लेबाज के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद दो महीने का ब्रेक लिया था। वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं थे और भारतीय सेना के साथ काम करने चले गए थे। धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेलने का फैसला किया।

M S Dhoni announces retirement from international cricket
M S Dhoni announces retirement from international cricket

7 जुलाई 1981 में उस समय के बिहार के छोटे से शहर रांची में एक मध्यम वर्ग परिवार में जन्मा एक लड़का आज भारतीये क्रिकेट का वो सितारा बन गया है जिसे आज क्रिकेट में रुचि रखने वाला हर वयक्ति जनता है।

रांची जैसे छोटे शहर से अपने हुनर के दम पर निकला लड़का एक दिन क्रिकेट का सबसे बड़ा आइकन बन जाएगा, किसी ने भी नहीं सोचा होगा। शायद खुद धोनी ने भी नहीं। माही के खेलने के तरीके ने कितने लोगों को प्रेरित किया और उनके हेयर स्टाइल की तो दुनिया दीवानी है। लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक धोनी कई अंदाज में दिखते रहे हैं। माही का अपनाया लुक हमेशा चर्चा में रहा, एक समय था जब खुद पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ युवा धोनी की जुल्फों के दीवाने हो गए थे।

 Legend cricketer M S Dhoni announces retirement from international cricket...
Legend cricketer M S Dhoni announces retirement from international cricket…

धोनी की शादी धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के कई स्टार शामिल हुए थे। वर्ष 2015 में धोनी और साक्षी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा रखा। जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, आए दिन जीवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

क्रिकेटिंग कर्रिएर

धोनी ने 18 वर्ष की उम्र में 1999-2000 के सत्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी की शुरुआत की। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में असम क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बाद में विभाजन के बाद धोनी झारखण्ड की ओर रणजी खेलने लगे। धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया और अपना पहला टेस्ट एक साल बाद श्रीलंका के खिलाफ खेला। धोनी भारत के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा थे। उन्होंने दिसंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया।

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया हो लेकिन वो अब भी आईपीएल में अपना जौहर दिखाते रहेंगे। इस बार आईपीएल यूएई में होने जा रहा है, जिसमें धोनी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते दिखेंगे, जिसके लिए वो अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ भी चुके हैं।

एक दिवसीय क्रिकेट के महानतम कप्तान की प्रतिक्रिया

https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News