
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो आज लेट चलने वाली है,और इसका कारण बेहद हीं अटपटा है। दरअसल दिल्ली-नोएडा की सबसे बिजी ब्लू लाइन पर केबल चोरी हो गई है, और इसकी वजह से मेट्रो के परिचालन पर असर देखने को मिल रहा है। ब्लू लाइन मेट्रो आज देरी से चल रही है। ये सबसे बिजी मानी जाने वाली लाइन है।
बता दें कि मेट्रो के केबल की चोरी की घटना द्वारका से वैशाली/नोएडा लाइन पर कीर्ति नगर और मोती नगर के बीच रात के वक्त हुई है, जब मेट्रो सेवा समाप्त हो चुकी थी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा। शायद यह समय आज पूरा दिन भी हो सकता है।
मालूम हो कि यह घटना पहली बार नहीं है। इससे कुछ महीने पहले अगस्त महीने में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। तब रेड लाइन पर केबल चोरी की घटना हुई थी। उस वक्त झिलमिल से मानसरोवर पार्क के बीच मेट्रो कॉरिडोर पर सिग्नल का केबल चोरी हुआ था। इस वजह से दिलशाद गार्डन से शहादरा तक का रूट प्रभावित रहा था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












