DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bollywood: Sanjay Dutt announces short break from work…

Bollywood: Sanjay Dutt announces short break from work...

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने लिया फिल्मों से कुछ दिनों का ब्रेक, अभिनेता लंग्स कैंसर से पीड़ित…

Bollywood: Sanjay Dutt announces short break from work...
Bollywood: Sanjay Dutt announces short break from work…

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है, जो फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि संजय दत्त को तिसरी स्टेज का कैंसर है और इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए वह अमेरिका जा रहे हैं। हालांकि फिल्म जगत में अभी तक किसी ने भी संजय दत्त को कैंसर होने की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि संजय दत्त की मां नरगिस की भी कैंसर की वजह से ही मौत हुई थी।

स्वस्थ संबंधी कारनों से काम से दूरी का किया था ऐलान

संजय दत्त ने मंगलवार को स्वस्थ सबंधी वजहों से काम से छुट्टी पर जाने का बड़ा ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

संजय दत्त ने ट्विटर पर लिखा, “हाय दोस्तों, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते काम से छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि मेरी तबीयत को लेकर गैर-जरूरी अनुमान न लगाएं जाएं। आप सभी के प्यार और शुभकामनों की वजह से मैं जल्द ही वापसी करूंगा।

https://platform.twitter.com/widgets.js

सोशल मीडिया पर चाहने वालों की दुआओं की लगी बाढ़

जैसे ही उन्होंने उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की उस समय से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया था, लेकिन जब शाम में उनके तीसरी स्टेज के कैंसर की बात सामने आयी ,उसके बाद तो मानो पूरी सोशल मीडिया उनके फैंस की “संजय दत्त के जल्दी ठीक होने से लेकर दुआओं ” से भर गया। उनके करोड़ों चाहने वालों ने दुख वयक्त करते हुए उनके अच्छे स्वस्थ की प्रार्थना की।

8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद हुए थे एडमिट

संजय दत्त को 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव रहा था और दो दिन बाद ही यानि सोमवार 10 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन अगले दिन ही संजय दत्त ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छुट्टी पर जाने का बड़ा ऐलान कर दिया।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद संजय दत्त ने खुद ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी और बताया था कि वो ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता था कि मैं ठीक हूं। मैं फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हूं और मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की मदद और देखभाल से मैं एक या दो दिन में अपने घर चला जाऊंगा। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’

28 अगस्त को रिलीज होने वाली है संजय दत्त की फिल्म सड़क 2

बता दें कि संजय दत्त की लेटेस्ट फिल्म सड़क 2 इस महीने 28 तारीख को रिलीज होने वाली है, जिसे कोरोना वायरस के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म साल 1991 में आई फिल्म सड़क की सिक्वल है, जिसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट ने लीड रोल निभाया था। सड़क 2 में संजय दत्त के साथ पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे, जो महेश भट्ट के निर्देशन में बनी है। महेश भट्ट आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News