रवि, अप्रैल 12, 2026

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने 14 साल बाद फिर शुरू की सियासी पारी, शिंदे की शिवसेना जॉइन की, मुंबई की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Bollywood actor Govinda returned to politics after 14 years, joined Shinde’s Shiv Sena

इस लोकसभा चुनाव में 14 साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। गुरुवार को मुंबई में अभिनेता गोविंदा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। गोविंदा सीएम शिंदे के साथ मुंबई स्थित शिवसेना ऑफिस पहुंचे और पार्टी जॉइन कर ली। सीएम शिंदे ने अंदर आते ही गोविंदा को स्टार प्रचारक घोषित कर दिया।

एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना जॉइन करने के बाद गोविंदा ने कहा- मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था। ये संयोग है कि 14 साल बाद मैं फिर से राजनीति में आया हूं। मुझ पर जो विश्वास किया गया है, मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा। गोविंदा ने कहा कि जब से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं। मुंबई में सौंदर्यीकरण बढ़ गया है। विकास कार्यों की गति बढ़ी है। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। गोविंदा ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह एकनाथ शिंदे की छवि साफ-सुथरी है। शिवसेना गोविंदा को मुंबई की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। यहां से उद्धव गुट की शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। गोविंदा ने 27 मार्च को पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद से ही उनके चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे।

दरअसल मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट से सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल शिंदे गुट में हैं, इसलिए यहां यह सीट शिंदे गुट के लिए छोड़ी जाएगी। लेकिन गजानन कीर्तिकर की उम्र को देखते हुए उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। उनके बेटे अमोल कीर्तिकर को उद्धव ठाकरे ने उम्मीदवार बनाया है। शिंदे गुट यहां से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की तलाश में था। ऐसे में गोविंदा की पार्टी में एंट्री से उनका चुनावी मैदान में होना तय है। गोविंदा ने अपने करियर में 165 से ज्यादा बॉलिवुड फिल्मों में काम किया। इसमें आंखें, शोला शबनम, राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, भागमभाग, पार्टनर ने उनको अलग पहचान दिलाई।

Bollywood actor Govinda returned to politics after 14 years, joined Shinde’s Shiv Sena

हालांकि पिछले कई वर्षों से गोविंदा का फिल्मी करियर डाउन चल रहा है। अब एक बार फिर एक्टर गोविंदा राजनीति की पारी शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। वहीं पांचवें और आखिरी चरण के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित) ने गठबंधन कर महायुति बनाई है। इस गठबंधन के तहत राज्य की लोकसभा सीटों पर बंटवारे का फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है। वहीं इस गठबंधन का मुकाबला एमवीए से है। इसमें शरद पवार गुट, उद्धव गुट और कांग्रेस शामिल हैं।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News