रवि, अप्रैल 12, 2026

मायानगरी में हड़कंप: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को घर पर रिवाल्वर से लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Mumbai: Govinda shot in leg after gun misfires, rushed to hospital
Mumbai: Govinda shot in leg after gun misfires, rushed to hospital
Bollywood Actor and Shivsen Leader Govinda shot in leg after gun misfires, rushed to hospital

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आज सुबह अपने घर पर गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना सुबह पौने 5 बजे की है। अभिनेता गोविंदा सुबह कही जाने के लिए निकल रहे थे और उसी समय गलती से मिसफायर हुआ। कहा जा रहा है कि वह अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया। उन्हें इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। उनकी पत्नी सुनीता फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर केस में रख रहे थे, तभी उसके हाथ से रिवाल्वर गिर गयी और गोली चल गयी, जो उसके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में हैं। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी परमजीत सिंह दहिया ने बताया है कि जिस बंदूक से गोली लगी वह लाइसेंस बंदूक है। बता दें कि कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, छोटे सरकार, हद कर दी आपने जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे गोविंदा बीते 5 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2019 की रंगीला राजा है।

यह भी पढ़े बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News