बुध, फ़रवरी 4, 2026

IND vs PAK: ब्लॉकबस्टर संडे आज, भारत और पाकिस्तान के बीच महासंग्राम, दुनियाभर की टिकी नजर

Blockbuster Sunday: India vs. Pakistan Clash – The World Watches!
Blockbuster Sunday: India vs. Pakistan Clash – The World Watches!
Blockbuster Sunday: India vs. Pakistan Clash – The World Watches!

इन दिनों आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला जारी है। ओर इस मुकाबले का सबसे अहम दिन है आज।
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला दोपहर 2:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज होने वाले क्रिकेट के इस महासंग्राम पर सारी दुनिया की नजर होगी। इस महामुकाबले में विराट कोहली बनाम शाहीन अफरीदी के अलावा रोहित शर्मा बनाम हारिस रऊफ की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीत लेता है तो वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना लेगा, वहीं, पाकिस्तान की टीम का मौजूदा टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच महासंग्राम

बता दें कि भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की, वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला 2017 में फाइनल में हुआ था जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद रिजवान और उनके साथी लंदन में मिली उस जीत से प्रेरणा लेने का प्रयास करेंगे, लेकिन उसके खिलाड़ियों को खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

शुभमन गिल पर होगी सबकी नजर

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की शानदार फॉर्म भारत के लिए बहुत अच्छा संकेत है। उन्होंने पिछले मैच में शतक बनाया था जिससे भारत ने 229 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो उसके स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म और रवैया उसके लिए चिंता का विषय है। बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 320 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 90 गेंद में 64 रन बनाए थे और धीमी गति से रन बनाने के लिए उनकी काफी आलोचना हुई थी। यही नहीं सलामी बल्लेबाज फखर जमां के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमां की जगह इमाम उल हक को चुना गया है और वह यहां टीम से जुड़ गए हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप कप्तान), बाबर आजम, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी.

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading