दिल्ली भाजपा ने जारी किया एमसीडी चुनाव के लिए अपना वचन पत्र

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक आशीष सूद ने आज एक प्रेसवार्ता के माध्यम से दिल्ली भाजपा का वचन पत्र जारी किया। वचन पत्र जारी करने के पीछे की वजह क्या है इस बात को भी समझने की जरुरत है। इसका साफ मतलब है कि दिल्ली में झुग्गीवासी एक अहम कड़ी है किसी भी राजनीतिक पार्टी के वोट बैंक तय करने की। इसके साथ ही भाजपा हमेशा से ही झुग्गी झोपड़ी पर ध्यान देते रही है।
इसके पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में झुग्गी सम्मान यात्रा निकाली गई थी जिसमें झुग्गी में रहने वाले प्रतिभागियों को निखारने और उन्हें सम्मानित करने का काम किया गया था। लेकिन आज स्थिति यह है कि झुग्गीवासी अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह से आश्वासत है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3024 झुग्गीवासियों को पक्का मकान देने का काम किया गया है। जिसे भाजपा पूरी तरह से एमसीडी चुनाव में भुनाने वाली है या यह कहे इसकी शुरुआत हो चुकी है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झुग्गीवासियों के लिए जो मकान दिया है, उसपर सियासत इस बात पर भी शुरु हो गई है कि केजरीवाल सरकार ने 40,000 फ्लैट बनवाकर भी किसी भी गरीब को आवंटित नहीं किया और आज उन फ्लैट्स की स्थिति यह है कि वह अब धीरे-धीरे जर्जर हो रही है।
हम दिल्ली के हर झुग्गी वासी से ये वचन पत्र भरवाएंगे और सभी को जहाँ झुग्गी, वहीँ मकान के तहत मकान देंगें-प्रदेश अध्यक्ष श्री @adeshguptabjp
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 10, 2022
#BJPDeliversAAPFails pic.twitter.com/ZyR4nD0OAM
वचन पत्र लॉन्च के मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक बार फिर से जो झुग्गीवासी अभी बाकी रह गए हैं उनसे एक वचन पत्र भरवाएगी और उन्हें भी पक्का मकान देने का वायदा करती है और यह काम शुरु हो चुका है चाहे वह कठपुतली कॉलोनी हो या फिर जेलर वाला बाग हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस काम का शिलान्यास करते हैं उसका उदघाटन भी वहीं करते हैं। चाहे वह टर्नल हो, फ्लाइओवर हो, मेट्रो हो, गरीबों के लिए योजना हो या अन्य विकास कार्य हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से 2016 में विधानसभा के अंदर ग्रीन बजट पेश किया गया जिसमें 26 स्मोग टॉवर लगाने के साथ ही कई सारे वायदें दिल्ली की हवा को शुद्ध करने के लिए कही गई लेकिन आज दिल्ली लगातार गैस चैम्बर बना हुआ है और केजरीवाल की कोरी बातें सबके सामने आ चुकी है।
हर घर को नल से जल मिले ऐसी केजरीवाल की रुचि नहीं है क्योंकि केजरीवाल की टैंकर माफिया से सांठगांठ है-प्रदेश अध्यक्ष श्री @adeshguptabjp
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 10, 2022
#BJPDeliversAAPFails pic.twitter.com/ZLWb41AZ7W
जबकि मनोज तिवारी ने कहा कि आज दिल्ली की जनता केजरीवाल के 2015 में दिए गए गारंटी की राह खोज रही है जब उन्होंने 11000 बसें देने की बात कही थी। इसके साथ ही प्रदूषण को तीन गुना कम करने की बात को भी दिल्लीवासी अभी तक नहीं भूल पाए हैं क्योंकि फिलहाल दमघूंटी हवा में सांस लेने को सभी मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज जहां झुग्गी वहां मकान के सपने को पूरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झुग्गीवासियों से किए अपने वायदें को पूरा किया। लेकिन दूसरी तरफ केजरीवाल गारंटी बांटते रहते हैं और फिर जब उसे पूरा करने की बात आती है तो जनता को सिर्फ तारीख पर तारीख मिलता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












