बुध, फ़रवरी 4, 2026

पूर्व सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार सड़क हादसे में घायल, गनर-पीए भी हुए चोटिल

BJP Rajya Sabha MP Dushyant Gautam injured as his car overturns while en route to Delhi

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की कार में पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता घायल हो गए। जबकि उनके साथ गाड़ी में सवार चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। इस हादसे के बाद पूर्व सांसद को टीएमयू में भर्ती कराया है।

BJP Rajya Sabha MP Dushyant Gautam injured as his car overturns while en route to Delhi

बता दें कि दिल्ली के विवेक विहार निवासी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम इनोवा कार में सवार होकर शाहजहांपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस दिल्ली जा रहे थे। भाजपा नेता की गाड़ी में उनके अलावा सुरक्षा कर्मी राहुल, पीए मुकेश सैनी भी सवार थे जबकि कार चालक शाहिब सरन चला रहा थे।

BJP Rajya Sabha MP Dushyant Gautam injured as his car overturns while en route to Delhi

सोमवार रात उनकी गाड़ी कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर गांगन नदी पुल के पास पहुंची। इसी दौरान हाईवे पर भूसा उड़ने लगा। भाजपा नेता की गाड़ी के आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी बीच भाजपा नेता के चालक ने भी ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे चल रही एक अन्य कार ने भाजपा नेता की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुष्यंत गौतम की कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी साइड में पहुंचकर रुक गई। इस दौरान कार की खिड़की खुल गई और दुष्यंत गौतम सड़क पर गिर गए। जिससे उनकी पीठ में चोट आई है। साथ हीं कार में सवार चालक, दो गनर, और पीए भी चोटिल हो गए।
कुंदरकी थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि भाजपा नेता की कार में पीछे से जिस कार ने टक्कर मारी है, वह कार गाजियाबाद के मूसरी क्षेत्र के मौलाना आजाद रोड नियर निदा इंटर काॅलेज निवासी ट्रांसपोर्टर वाहिद अली की है। कार में उनके साथ डासना के वसीम और हापुड़ के अखलाक सवार थे। वाहिद अली कार चला रहे थे। काशीपुर में उनका ट्रक खराब हो गया था। जिससे ठीक कराने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading