
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय आज और कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
#Delhi: 2024 के लिए बीजेपी का महामंथन।
— DW Samachar (@dwsamachar) January 16, 2023
4 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद।
सीएम योगी सहित दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद।
बैठक से पहले पीएम मोदी रोड शो करेंगे.@narendramodi @JPNadda @myogiadityanath #BJPNationalExecutive pic.twitter.com/aIXWTFROp1
भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने, इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत साल 2024 में लोकसभा चुनाव समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। जिस पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लग सकती है।
BJP National President @JPNadda addresses #BJP National Office Bearers Meeting at BJP Headquarters, #NewDelhi.#BJPNEC2023 #BJPNationalExecutive @BJP4India #BJP #Delhi @BJP4Delhi pic.twitter.com/gPlq2eM3sK
— DW Samachar (@dwsamachar) January 16, 2023
मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे। दो दिन की इस मीटिंग से पहले आज भाजपा दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रोड शो भी करेगी। ये रोड शो दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा।
बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। भाजपा की प्रवास योजना और बूथ स्तर की टीमों को मजबूत करने पर पार्टी का फोकस रहेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव में नेताओं को दी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होगी। कुछ नेताओं को चुनावी राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

पार्टी उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो जनता की जरूरतों को भी पूरा करे और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया है कि पार्टी नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












