सोम, अप्रैल 13, 2026

मध्य प्रदेश में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने नए चेहरे पर लगाई मुहर, मोहन यादव होंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और एक स्पीकर का भी किया एलान

Mohan Yadav- The New CM of Madhya Pradesh
Mohan Yadav- The New CM of Madhya Pradesh
BJP named Mohan Yadav as next Chief Minister of Madhya Pradesh, Know the new CM

भाजपा (BJP) हाईकमान ने मध्यप्रदेश में सभी को चौंकाते हुए नया चेहरा मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित किया है। वह राज्य के अगले सीएम होंगे। मध्य प्रदेश में सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। लंबे समय से चली आ रही जद्दोजहद आज खत्म हो गई। विधायक दल की बैठक के बाद ये तय हुआ कि सूबे की कमान मोहन यादव के हाथों में होगी। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। मोहन यादव उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। तोमर मुरैना की दिमनी सीट से विधायक हैं। मोहन यादव ने हाल ही में एमपी में संपन्न हुए चुनाव में उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के चेतन प्रेमनारायण यादव को करीब 13 हजार वोटों से हराया। मोहन यादव को इस चुनाव में 95,699 वोट मिले जबकि चेतन यादव को 82,758 वोट हासिल हुए। इससे पहले उन्होंने 2018 और साल 2013 में भी जीत दर्ज की थी।

सीएम पद के लिए मोहन यादव के नाम का एलान होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि कर्मठ साथी मोहन यादव को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्‍वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। साथ ही जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रचेंगे। इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।

Mohan Yadav- The New CM of Madhya Pradesh
Mohan Yadav- The New CM of Madhya Pradesh

मोहन यादव (Mohan Yadav) को संघ करीबी माना जाता है। उनका जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था। मोहन यादव साल 1984 मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 मे विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। उसके बाद 1988 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री और सन 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह और 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे हैं। संघ में सक्रियता की वजह से मोहन यादव 1997 में भाजयुमो प्रदेश समिति में अपनी जगह बनाई। 1998 में उन्हें पश्चिम रेलवेबोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य भी बने। इसके बाद उन्होंने संगठन में रहकर अलग-अलग पदों पर काम किया। 2004-2010 के बीच वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) रहें। 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) भी बने। अब मध्य प्रदेश के अगले सीएम के तौर पर मोहन यादव शपथ लेंगे।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News