
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वाली बात को लेकर बवाल शुरू हो गया है। अब पूरी तरह से इसपर राजनीतिकरण शुरू हो चुका है। भाजपा ने भी इसपर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार लगातार तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और आज उसी का परिणाम है कि सरकार में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति जिस तरह की नफरती बयान देने का काम किया है, वह सिर्फ निंदनीय ही नहीं बल्कि इसके लिए उन्हें सजा होनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से ही नफ़रत फैला कर हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ़ बयान देकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया है।
आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी के साथ आज संयुक्त प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नींव ही ऐसे व्यक्ति के पैसों से रखी गई थी जिसने एक करोड़ चंदा देकर कहा था कि कश्मीर भारत से अलग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू देवी देवताओं के प्रति केजरीवाल की क्या धारणा रही है, यह बात उनके बयान से साफ जाहिर होता है। राम मंदिर के नाम पर हमेशा से विरोधी बयान देने वाले केजरीवाल के मंत्री भी उनकी राग अलाप रहे हैं।
आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल बाटला हाउस इनकाउंटर के अंदर पंडित मोहन चंद और उसमें मारे गए लोगों के प्रति संवेदनहीन रवैया दिखा चुके हैं। ताहिर हुसैन द्वारा आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या की गई, निर्दोष हिंदुओ को मारा गया, पुलवामा अटैक के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करना भी देश के प्रति केजरीवाल की मानसिकता को बताता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












