
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है। जिनमें से 7 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। इन सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत संख्या बल अधिक होने के कारण पक्की मानी जा रही हैं। आज बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशियों ने विधानभवन में अपना नामांकन किया जहां इस नामांकन में यूपी लोकसभा चुनाव प्रभारी वैजयंत पांडा, सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव, डिप्टी सीएम पाठक भी नामांकन के दौरान मौजूद रहे।
विजयंत पांडा का आगमन: लोकसभा चुनाव में यूपी के प्रभारी वैजयंत पांडा के लख़नऊ आगमन के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय से विधानभवन तक सभी प्रत्याशियों के साथ पांडा नामांकन में पहुँचे। उस दौरान विजयंत पांडा ने यूपी में 80 सीट के जितने की बात भी कही।
सुधांशु और आरपीएन सिंह ने कही बड़ी बात:
नामांकन के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती हैं। आज आबूधाबी में भी राममंदिर बन रहा हैं। मोदी सरकार में लगातार विकास के कार्य हो रहे है। वही आरपीएन सिंह ने यूपी की सभी 80 सीटे जितने की बात कही। उन्होंने मोदी-शाह को धन्यवाद भी दिया। वही महिला राज्यसभा प्रत्याशी संगीत बलवंत ने कहा कि सिर्फ बीजेपी ने ही महिलाओं के लिए काम किया है। मोदी जी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की तैयारी की है।
यह भी पढ़े: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट
यह भी पढ़े: इस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












