DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, नवीन पटनायक ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से किया निलंबित

Biju Janata Dal Rajya Sabha MP Joins BJP, Naveen Patnaik Suspends Him with Immediate Effect
Biju Janata Dal Rajya Sabha MP Joins BJP, Naveen Patnaik Suspends Him with Immediate Effect

बीजू जनता दल से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं। ‌सुजीत कुमार के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को बीजद ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के तहत की गई है। पार्टी से निष्कासन के बाद सुजीत कुमार दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद भर्तृहरि महताब की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि, ममता मोहंता के बाद बीजद के एक और सांसद सुजीत कुमार ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उपराष्ट्रपति और उच्च सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सांसद कै तौर पर उनका इस्तीफा मंजूर किया था। भाजपा में शामिल होने के बाद सुजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं। वह हमेशा पूर्वी भारत के विकास को सुनिश्चित करने में बहुत सक्रिय रहे हैं। यह इलाका अब तक देश के अन्य राज्यों की तुलना में थोड़ा पिछड़ा हुआ था। ओडिशा से उनका विशेष लगाव है। ओडिशा 2036 में अपने गठन के 100 साल पूरे करेगा। उन्होंने हमेशा मार्गदर्शन किया है कि ओडिशा कैसे एक विकसित राज्य बन सकता है। ओडिशा में सीएम मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद से ही इसे विकसित बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं उनके साथ जुड़ पाया। वहीं बीजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुजीत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से बीजद से निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News