पटना एनआईटी की छात्रा अदिति को फेसबुक ने दिया बड़ा पैकेज, छाई सुर्खियों में

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के होनहारों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहराया है। अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, जर्मनी समेत कई बड़ी-बड़ी कंपनियों में बिहार के युवा बड़े पोस्ट पर कार्यरत हैं। अदिति तिवारी भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा की काबिलियत की वजह से सुर्खियों में छाई हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट में शुमार फेसबुक ने अदिति को 1.6 करोड़ का पैकेज मिला है। अदिति पटना स्थित एनआईटी की छात्रा है। बता दें कि पटना एनआईटी में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज मिला है। इससे पहले फेसबुक की तरफ से 50 से 60 लाख ही अधिकतम पैकेज का ऑफर दिया गया था। फेसबुक की तरफ से यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। अदिति पटना एनआईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की छात्रा हैं। अभी फाइनल ईयर में हैं। अदिति फेसबुक में फ्रंट एंड इंजीनियरिंग के पद पर काम करेंगी पटना एनआईटी में पढ़ने वाली अदिति मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता संजय तिवारी टाटा स्टील में कार्यरत हैं। मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पटना एनआईटी के ट्विटर पेज से भी अदिति को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












