रवि, अप्रैल 5, 2026

Bihar Viral Video: जॉनी-जॉनी यस पापा’ का भोजपुरी वर्जन वायरल, बच्ची की मासूमियत ने जीता दिल

Viral Video: Bhojpuri Version of 'Johny Johny Yes Papa' Wins Hearts Online
Viral Video: Bhojpuri Version of 'Johny Johny Yes Papa' Wins Hearts Online
Viral Video: Bhojpuri Version of ‘Johny Johny Yes Papa’ Wins Hearts Online

बच्ची के क्यूट अंदाज में भोजपुरी कविता ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटी बच्ची का वीडियो धूम मचा रहा है, जिसमें वह हारमोनियम की धुन पर मशहूर अंग्रेजी कविता ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ का भोजपुरी वर्जन गा रही है। बच्ची की मासूम आवाज और लयबद्ध सुरों ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

अंग्रेजी कविता का देसी ट्विस्ट

हर किसी ने अपने बचपन में ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ कविता सुनी होगी। यह कविता बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है, लेकिन अब इसका भोजपुरी वर्जन भी सामने आ गया है। इस भोजपुरी वर्जन को सुनकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। बच्ची ने इस कविता को हारमोनियम की धुन के साथ गाया है, जिससे इसका मजा और भी बढ़ गया है।

बच्ची की क्यूटनेस ने लूटा महफिल

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Viral Video: Bhojpuri Version of ‘Johny Johny Yes Papa’ Wins Hearts Online

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने कहा कि यह वर्जन अंग्रेजी से भी ज्यादा मजेदार है, तो किसी ने इसे भोजपुरी ऑस्कर देने की बात तक कह डाली।

भोजपुरी वर्जन की खास लाइनें

जॉनिया रे जॉनिया,
हां बाबू जी,
चीनी खइले बानी,
न बाबू जी!
झूठ मति बोलिये,
हां बाबू जी!
मुंहवा तो खोल, हां बाबू जी.

वीडियो पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की भरमार है।

  • एक यूजर ने लिखा, “इस बच्ची ने तो दिल जीत लिया, इसे भोजपुरी ऑस्कर मिलना चाहिए।”
  • दूसरे यूजर ने लिखा, “अब एक मोटा हाथी का भोजपुरी वर्जन भी बना देना चाहिए।”
  • तीसरे ने कहा, “भोजपुरी वर्जन, अंग्रेजी से जल्दी याद हो जाएगा।”
  • चौथे यूजर ने मजाक में लिखा, “लगता है जॉनी गलती से बिहार में पैदा हो गया।”

वीडियो को मिल रहा जबरदस्त प्यार

इस प्यारी बच्ची का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। लोगों को यह देसी अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं। भोजपुरी भाषा की मिठास और बच्ची की मासूमियत ने इस वीडियो को खास बना दिया है।

आपको यह भोजपुरी वर्जन कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं!

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News