बिहार में आज से अनलॉक 4 के चरण की हुई शुरूआत, सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय शैक्षिक संस्थान पूरी क्षमता के साथ खोले गए

बिहार में आज से अनलॉक 4 के चरण की शुरूआत हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद नए गाइडलाइन का ऐलान किया है।
नए निर्देश:
- 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट और खानपान की दुकानें भी खुलेंगी।
- विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, 11वीं और 12 वीं तक के विद्यालयों को भी 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खोलने की इजाजत होगी।
- राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए खोल तो दिए गए हैं, लेकिन इनमें सिर्फ टीका लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।
- छात्रों और शिक्षकों के लिए होगी अलग से टिकाकरण की होगी व्यवस्था:
- राज्य के विश्वविद्यालयों, स्कूलों-कालेजों में भी सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और व्यस्क छात्र-छात्राओं को टीका लगवाया जाएगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए स्कलों-कालेजों-विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अभी सिर्फ 50 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति दी गई है। शिक्षण संस्थाओं में सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












