
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी की BSEB ने स्थानीय निकाय शिक्षक के लिए आयोजित होने जा रही बिहार सक्षमता परीक्षा द्वितीय को स्थगित कर दिया है।
बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले बिहार सक्षमता परीक्षा 26 से 28 जून के बीच आयोजित होनी वाली थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- bsebsakshamta.com. पर कल ही जारी कर दिए गए थे। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
अब कब होगी परीक्षा?

बता दें कि परीक्षा स्थगित करने के पीछे का कारण 28 जून को निर्धारित बीपीएससी प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा है। बोर्ड ने कहा, “उल्लेखनीय है कि BPSC द्वारा प्रधानाध्यापक पद हेतु दिनांक 28 जून, 2024 को आयोजित परीक्षा के कारण समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) के परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है।” ने कहा है कि परीक्षा के आयोजन की संशोधित तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
क्या है बिहार सक्षमता परीक्षा परीक्षा पैटर्न 2024?
पेपर में 100 अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 02 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिहार योग्यता परीक्षा के अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डीपीओ से हस्ताक्षरित कराने के बाद ही शिक्षक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












